Rudraprayag News:लाइब्रेरी में 1341 किताबें, बैठकर पढ़ने के लिए टेबल-कुर्सियां भी नहीं – There Are 1,341 Books In The Library, But Not Even Any Tables Or Chairs For Sitting And Reading
राइंका कोठगी में गढ़वाली रामायण और श्रीमद्भगवद्गीता समेत कई किताबें हैं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए पुस्तकालयों की अहम भूमिका होती है। राइंका कोठगी स्थित विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1341 पुस्तकों का संग्रह है। यहां सामान्य ज्ञान, साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ ही सपनों की उड़ान, गढ़वाली रामायण और श्रीमद्भगवद्गीता जैसी पुस्तकें भी हैं। पुस्तकों का अच्छा संग्रह है लेकिन पुस्तकालय में विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने के लिए टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही पुस्तकालय के लिए अलग से कोई निर्धारित पीरियड भी नहीं है।
पुस्तकालय की जिम्मेदारी एलटी विज्ञान की शिक्षिका किरण आर्या संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विभिन्न विषयों की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध हैं लेकिन विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने के लिए उचित फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। साथ ही पुस्तकालय के लिए अलग से लाइब्रेरियन का पद भी नहीं है। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा इशका रावत ने बताया कि वह पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान से लेकर साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में बैठकर पढ़ने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए स्कूल में अलग से एक पीरियड भी निर्धारित किया जाना चाहिए ताकि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से पुस्तकालय का लाभ उठा सकें। वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं खाली वादन व अन्य समय पुस्तकालय में अध्ययन कर सकते हैं।
वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को पुस्तकालय में छात्र- छात्राओं के बैठने के लिए टेबल – कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं खाली वादन व अन्य समय पुस्तकालय में अध्ययन कर सकते हैं।
