रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:वृंदावन की छटा में रंगा गोवर्धन्नाथजू मेला – Govardhannathji Fair, Imbued With The Charm Of Vrindavan
महोबा

Mahoba News:वृंदावन की छटा में रंगा गोवर्धन्नाथजू मेला – Govardhannathji Fair, Imbued With The Charm Of Vrindavan

November 22, 2026

चरखारी (महोबा)। कार्तिक मास धरम का महीना, भीड़ लगत इते भारी, वृंदावन मय भई चरखारी की पंक्तियां शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर चरितार्थ नजर आईं। भोर से ही हजारों की संख्या में महोबा के अलावा हमीरपुर, बांदा, छतरपुर समेत कई जिलों से कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं के जत्थे गोवर्द्धन्नाथजू मंदिर पहुंचे। जहां 108 कृष्ण मंदिरों के स्थापित विमानों के दर्शन और परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। कृष्ण गीतों पर थिरकती महिलाओं ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।

एक माह तक चलने वाले 143 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथजू मेले की शुरूआत दिवाली की परेवा से हुई थी। मेलास्थल गोवर्द्धन्नाथजू मंदिर में सभी 108 कृष्ण मंदिरों के विमान रखे गए हैं। देवोत्थान एकादशी पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही सरोवरों में स्नान किया। इसके बाद गोवर्द्धन्नाथजू मंदिर के दर्शन व परिक्रमा शुरू की। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे-वैसे मेले में आस्था का हुजूम शुरू हो गया। भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा कर माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने कृष्ण भक्ति में डूबकर जमकर नृत्य किया। भगवान कृष्ण के भजनों में झूमती महिलाओं से माहौल भक्तिमय बन गया।

वृंदावन से आई रासलीला मंडली ने कृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया। मेले में सजी दुकानों से जहां महिलाओं ने घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। अधिक भीड़ को देखते हुए सीओ दीपक दुबे, एसडीएम अवनीश तिवारी व कोतवाल राहुल मिश्रा स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले रहे। वहीं, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, उनके प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, ईओ अमरजीत सिंह, मेला प्रभारी संजीत कुमार, लेखाकार अय्यूब खां आदि मेले की व्यवस्थाएं देखते रहे।

——————

दिवारी नृत्य से कलाकारों ने जीता दिल

चरखारी। मेले में विभिन्न गांव से आईं दिवारी नृत्य टीमों के कलाकारों ने बुंदेली लोककला की झलक बिखेरी। कलाकारों ने दिवारी नृत्य से हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर मेला प्रेमियों का दिल जीत लिया। सुबह से शाम तक विभिन्न टीमें अलग-अलग वेशभूषा में दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देतीं रहीं।

——————

यह है मेले का इतिहास

चरखारी। गोवर्धन्नाथजू मेला बुंदेलखंड के ऐतिहासिक मेलों में से एक है। इस मेले की शुरुआत रियासत के तत्कालीन महाराजा मलखान सिंह जूदेव ने सन् 1883 में कराई थी। यह मेला भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला से जुड़ा है। 108 कृष्ण मंदिरों और धार्मिक परंपराओं के चलते चरखारी को मिनी वृंदावन का कहा जाता है। यह मेला चरखारी की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति व आस्था का प्रतीक है।

फोटो 20 एमएएचपी 05 परिचय-ऐतिहासिक मंदिर में अंगुली पर गोवर्धन पर्वत लेकर खड़े भगवान श्रीकृष्ण क

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X