रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उरई:स्वतंत्र देव सिंह बोले- झलकारी बाई के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत, 2027 चुनाव पर कही ये बात – Orai Swatantra Dev Singh Says There Is Need To Draw Inspiration From The Courage And Sacrifice Of Jhalkari Bai
जालौन

November 22, 2026

Orai Swatantra Dev Singh says there is need to draw inspiration from the courage and sacrifice of Jhalkari Bai

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
– फोटो : amar ujala

विस्तार

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर रविवार को उरई पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झलकारी बाई का जीवन देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बुंदेलखंड में उनके अदम्य साहस की कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उनसे सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा कि झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई को सुरक्षित निकालने के बाद अंग्रेजों से युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। वहीं, योगी सरकार महिलाओं के सम्मान और महापुरुषों की विरासत को स्थापित करने का काम कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X