रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डायबिटीज अलर्ट:बढ़ा रहता है आपका ब्लड शुगर लेवल? आयुर्वेद के इन उपायों को दिनचर्या में करें शामिल – Ayurvedic Ways To Manage Diabetes Naturally Know Diabetes Control Diet
फिटनेस

डायबिटीज अलर्ट:बढ़ा रहता है आपका ब्लड शुगर लेवल? आयुर्वेद के इन उपायों को दिनचर्या में करें शामिल – Ayurvedic Ways To Manage Diabetes Naturally Know Diabetes Control Diet

November 22, 2026


ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज की दिक्कत होती है। डायबिटीज की स्थिति शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे आंखों, हृदय, नसों और पैरों को प्रभावित करने वाली हो सकती है। यही कारण कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों के साथ-साथ दिनचर्या और आहार को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। जीवनशैली में कुछ बदलाव शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। 

आयुर्वेद में मधुमेह को प्रबंधित करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए कई प्रभावी उपायों का जिक्र मिलता है।

Ayurvedic Ways to Manage Diabetes Naturally know Diabetes Control Diet

शुगर को कंट्रोल करने वाले आहार का करें सेवन
– फोटो : Freepik.com

शुगर कंट्रोल करने के लिए ठीक रखें आहार

आयुर्वेद के मुताबिक आहार को ठीक रखकर हम कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी आहार पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आहार में हरी सब्जियों और मौसमी फलों की मात्रा बढ़ाएं, ये शरीर को पोषण देते हैं और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार से शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम भी नहीं होता है।

  • स्वस्थ आहार का सेवन आपमें डायबिटीज होने और इसकी जटिलताओं कम कम करने में मददगार हो सकता है। 
  • मधुमेह वाले लोगों को सोने से 3-4 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए।
Ayurvedic Ways to Manage Diabetes Naturally know Diabetes Control Diet

डायबिटीज में योग के फायदे
– फोटो : Amarujala.com/AI

दिनचर्या में योग जरूरी

योग-व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। मधुमेह रोगियों को मंडूकासन, भुजंगासन, बालासन और धनुरासन जैसे योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम भी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट योग-व्यायाम की आदत बनाएं।

Ayurvedic Ways to Manage Diabetes Naturally know Diabetes Control Diet

डायबिटीज को कैसे रखें कंट्रोल
– फोटो : Freepik.com

इन उपायों से भी कंट्रोल रहता है शुगर

डायबिटीज को नियंत्रित करने में कुछ सामान्य से घरेलू उपायों को भी आयुर्वेद में काफी प्रभावी बताया गया है।

  • खाली पेट 10 तुलसी के पत्ते और 10 नीम के पत्ते का सेवन करने से लाभ मिलता है।
  • जामुन के बीज आयुर्वेदिक मधुमेह की दवाओं में प्रमुख तत्व हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी और एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर लें।
  • रात को तांबे के बर्तन में एक कप पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी को पी लें।
  • कफ को कम करने के लिए मिठाई, कार्बोहाइड्रेट और डेयरी उत्पादों के अधिक सेवन से बचना चाहिए। 
  • रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए दूध के साथ एक चम्मच हल्दी मिलाकर इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X