रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, जुड़वाए नये मतदाता – Bjp District President Inspected Polling Booths And Got New Voters Registered
ललितपुर

Lalitpur News:भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, जुड़वाए नये मतदाता – Bjp District President Inspected Polling Booths And Got New Voters Registered

November 22, 2026


BJP District President inspected polling booths and got new voters registered.

बूथों का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष – संवाद

बांसी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने शनिवार को ग्राम बाँसी के बूथ संख्या-214, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट (पं. भाग) बाँसी एवं बूथ संख्या-215, प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा, बाँसी पहुंचकर निरीक्षण किया।

जिलाध्यक्ष ने बूथों पर बैठकर बीएलओ से प्रारूप-6 भरे जाने की जानकारी ली और स्वयं बूथ पर बैठकर नये मतदाताओं के प्रारूप-6 भरवाकर बीएलओ को रिसीव कराए। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि दावा-आपत्ति 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक लिए जा रहे हैं, इसलिए समय पर फार्म जमा कराएं और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि हरीकिशन झां, विहिप जिला उपाध्यक्ष अनिल पस्तोर, ओम प्रकाश गुप्ता, हरेंद्र राजा, धर्मेंद्र राजा, मोनू नायक, कमल खरे, आनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X