रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:2.4 करोड़ की लागत से बनेगा कलसी-बाल्लू सड़क मार्ग – Kalsi Ballu Road To Be Constructed At A Cost Of Rs 2.4 Crore

November 22, 2026


तीतरों। भाजपा विधायक किरत सिंह ने रविवार को ग्राम कलसी से बाल्लू तक 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। दोनों गांव के लोग लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिलान्यास के बाद विधायक किरत सिंह ने कहा कि गंगोह विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव के विकास की जिम्मेदारी उनकी है। कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहने दिया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा के प्रत्येक गांव के विकास की जिम्मेदारी उनकी है, उसी प्रकार भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और जनता की है। उन्होंने विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रधान नीरज चौधरी, जनेश्वर, सुरेंद्र, अबंलीश, धर्मसिंह, राजेश, मांगेराम, सोनी विकुल प्रधान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X