रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:पशुओं के गेट पर गोबर करने से विवाद युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला – Dispute Over Cattle Defecating At A Gate Leads To An Attack On A Youth With An Axe And Sticks/clubs

November 23, 2026


चरखी दादरी। गांव महराणा में पशुओं के गेट पर गोबर करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5-6 लोगों ने रात के समय प्लॉट के सामने सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत में गांव महराणा निवासी सुखबीर ने बताया कि उसका भाई मनोज 20 नवंबर की रात करीब 10 बजे प्लॉट के सामने सो रहा था।

इसी दौरान कुछ लोग कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उसके भाई पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह अपनी भाभी के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावर उसके भाई पर वार कर रहे थे। परिवार के सदस्यों को देखकर आरोपी हथियारों सहित मौके से भाग गए।

परिजन घायल मनोज को पहले दादरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद खेड़ी सांव स्थित अस्पताल से भी उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में मनोज के सिर पर पांच जगह गहरे घाव और एक जगह खरोंच की चोट दर्ज की गई है।

सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X