रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

मोटर बीमा नवीनीकरण के लिए भेजे संदेश चालान से जुड़े नहीं :एनएचएआई – Messages Sent For Motor Insurance Renewal Are Not Linked To Traffic Challans: Nhai

November 23, 2026


धर्मशाला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहन मालिकों को मोटर बीमा नवीनीकरण के लिए भेजे जा रहे संदेशों पर स्थिति स्पष्ट की है। प्राधिकरण ने बताया कि ये संदेश किसी दंडात्मक कार्रवाई या चालान से जुड़े नहीं हैं। इनका उद्देश्य वाहन मालिकों को जागरूक करना है।

एनएचएआई अधिकारी राकेश यादव ने कहा कि इन संदेशों से बीमा पॉलिसी की समाप्ति तिथि याद दिलाई जा रही है। इससे वाहन मालिक समय रहते अपनी बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण करवा सकेंगे। कई वाहन मालिकों को आशंका थी कि बीमा समाप्त होने पर टोल प्लाजा पर चालान कटेगा।

प्राधिकरण ने साफ किया कि इन संदेशों का टोल प्लाजा पर किसी कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। यह व्यवस्था फिलहाल चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर परीक्षण के तौर पर लागू है। एनएचएआई ने इसे पूरी तरह सूचना और जन-जागरूकता से जुड़ी पहल बताया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X