रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:मोबाइल मेडिकल यूनिट सात जिलों में देगी मुफ्त सेवा – Mobile Medical Units Will Provide Free Services In Seven Districts

November 23, 2026


महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट (एसएमएमयू) शुरू करने जा रहा है। यह यूनिट सात जिलों में मुफ्त सेवा देगी। इसका प्रस्ताव कार्य परिषद की बैठक में मंजूर हुआ। माह दिसंबर तक एसएमएमयू की सेवाएं शुरू होने का दावा है।

बीयू की मोबाइल लैब के साथ डॉक्टर व टेक्नीशियन इसके तहत गांव-गांव जाएंगे। वे मोहल्ला-मोहल्ला जाकर बेसिक हेल्थ चेकअप करेंगे। प्राथमिक उपचार देंगे और दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। गंभीर बीमारी मिलने पर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि एसएमएमयू का कार्यक्षेत्र सात संबद्ध जिलों में होगा। इनमें जनपद झांसी, ललितपुर, बांदा, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा शामिल हैं। इसके संचालन के लिए एक कार्यदायी संस्था नामित की जाएगी। यह संस्था अधिकृत डॉक्टर, टेक्नीशियन और कर्मियों की तैनाती करेगी।

————–

शोध में उपयोगी होंगी जांचें

महोबा। विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि सोशल वर्क और फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिलेगी। उन्हें फील्ड में काम करने व समझने का अवसर मिलेगा। जांचों के परिणाम कई शोध में उपयोगी साबित होंगे। विवि परिसर और संबद्ध कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की बेसिक जांच कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X