Auraiya News:रेलवे क्रॉसिंग पर जाम, आधा घंटे तक फंसे रहे वाहन – Traffic Jam At Railway Crossing
छल्दा। कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर रविवार शाम जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
रविवार शाम गेटमैन ने शाम लगभग छह बजकर पांच मिनट पर फाटक बंद किया। लगातार गाड़ियों के निकलने के चलते फाटक को छह बजकर 28 मिनट पर खोला गया। गेट खुलते ही क्रॉसिंग पर वाहनों के निकलने में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार, ऑटो, ट्रैक्टर व पैदल राहगीर जाम में फंसे रहे।
जाम के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। लगभग छह बजकर 40 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। कस्बे के लोगों ने बताया कि क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, इससे लोगों को परेशानी होती है।
