रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ टिप्स:रोजाना इस ड्राई फ्रूट को खाने की डाल लें आदत, शरीर को मिलेंगे ये चार बड़े फायदे – Health Benefits Of Eating Cashews Daily How Cashews Support Heart, Bone And Brain Health
फिटनेस

हेल्थ टिप्स:रोजाना इस ड्राई फ्रूट को खाने की डाल लें आदत, शरीर को मिलेंगे ये चार बड़े फायदे – Health Benefits Of Eating Cashews Daily How Cashews Support Heart, Bone And Brain Health

November 23, 2026


अच्छी सेहत के लिए खानपान में सुधार को सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारा खानपान ऐसा होना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। नट्स को डाइट में शामिल करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। सूखे मेवों में कई प्रकार के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमारी सेहत को काफी लाभ मिलता है।

काजू एक ऐसा मेवा है, जो स्वादिष्ट होने के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि संतुलित मात्रा में काजू खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्या आप जानते है कि रोज काजू खाने की आदत वेट लॉस से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने तक में आपको लाभ दे सकती है?

Health Benefits of Eating Cashews Daily How Cashews Support Heart, Bone and Brain Health

हृदय को कैसे रखें स्वस्थ
– फोटो : Adobe Stock Images

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप एक महीने तक नियमित रूप से काजू खाते हैं, तो इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिल सकते हैं। इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। वहीं मैग्नीशियम मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

काजू में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम भी सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं। इस तरह सीमित मात्रा में काजू खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Health Benefits of Eating Cashews Daily How Cashews Support Heart, Bone and Brain Health

वेट लॉस के लिए काजू
– फोटो : Adobe stock

वजन से लेकर हड्डियों तक के लिए लाभकारी 

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग भी अपनी डाइट में काजू शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। हालांकि, काजू में कैलोरी भी अधिक होती है, इसलिए वजन कम करने के दौरान इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

काजू में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कॉपर पाया जाता है। ये पोषक तत्व हड्डियों के सामान्य स्वास्थ्य और मजबूती के लिए जरूरी हैं। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में काजू का सेवन हड्डियों को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकता है।

Health Benefits of Eating Cashews Daily How Cashews Support Heart, Bone and Brain Health

ब्रेन को कैसे रखें हेल्दी
– फोटो : Adobe Stock

ब्रेन भी रहता है हेल्दी

काजू में मौजूद मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और विटामिन बी6 मस्तिष्क तथा तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं। इसके पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के उत्पादन और कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्यतौर पर रोजाना 5-10 काजू खाना संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है। काजू सेहत के लिए फायदेमंद है पर इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में काजू खाने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X