रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दतिया:पीतांबरा पीठ के निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची राज्यस्तरीय तकनीकी टीम, सामग्री के सैंपल लिए – State-level Technical Team Arrives To Inspect Construction Work At Pitambara Peeth; Collects Material Samples.
आगर-मालवा

दतिया:पीतांबरा पीठ के निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची राज्यस्तरीय तकनीकी टीम, सामग्री के सैंपल लिए – State-level Technical Team Arrives To Inspect Construction Work At Pitambara Peeth; Collects Material Samples.

November 23, 2026


State-level technical team arrives to inspect construction work at Pitambara Peeth; collects material samples.

श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर

विस्तार

प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय तकनीकी टीम दतिया पहुंच गई है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित इस टीम ने निर्माणाधीन परिसर का करीब एक घंटे तक गहन निरीक्षण किया और इस्तेमाल की जा रही सामग्री के नमूने लिए।

समिति ने लिए निर्माण सामग्री के नमूने

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी द्वारा मौके पर स्थापित प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली को देखा। साथ ही, परिसर में इस्तेमाल हो रहे सीमेंट, रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल एकत्रित किए। इस तीन सदस्यीय तकनीकी समिति को तीन दिन के भीतर अपनी जांच पूरी कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपनी है।

हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग ने इस समिति का गठन किया था। इसमें भवन, भोपाल के प्रभारी मुख्य अभियंता केशव सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रवीण निगम और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

मेहराब गिरने के बाद अदालत ने दिए जांच के निर्देश

श्री पीतांबरा पीठ परिसर में पूर्व में हुए निर्माण कार्य के दौरान एक मेहराब गिर गई थी। इस दुर्घटना के बाद मंदिर परिसर में चल रहे नए निर्माण कार्यों की सुरक्षा, मजबूती और गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

उच्च न्यायालय ने निर्माण कार्यों से जुड़े छह प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत तकनीकी जांच कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। अदालत के इसी आदेश का पालन करते हुए तकनीकी टीम ने दतिया पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्माण कार्यों की सुरक्षा से जुड़े भावी कदम तय किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X