रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:नशे में वाहन चलाते चालक पकड़ा, लाइसेंस होगा निरस्त – Driver Caught Driving Under The Influence; License To Be Cancelled

November 23, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

Updated Sun, 22 Nov 2026 05:51 PM IST

Driver caught driving under the influence; license to be cancelled

अपराध संक्षेप

गोपेश्वर। पुलिस ने पटियालधार के पास चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से आते एक वाहन को रोका तो चालक नशे में धुत मिला। पुलिस ने वाहन सीज कर चालक के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेंद्र सिंह राणा शनिवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नशे में वाहन चलाते हुए चालक ऋतिक निवासी घिंघराण पकड़ा गया। कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन सीज करने और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नशे में वाहन चलाना सिर्फ अपराध नहीं बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ है। इस तरह वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X