Chitrakoot News:युवक की गैर इरादतन हत्या में छह आरोपी गिरफ्तार – Six Accused Arrested For The Culpable Homicide Of A Young Man
चित्रकूट। मारकुंडी पुलिस ने युवक की गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना जमीन के विवाद को लेकर हुई थी।
इटवा डुडैला निवासी परशुराम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के रामबाबू पांडेय, लवकुश पांडेय, सुनील पांडेय, अंशू पांडेय, रीशू पांडेय, धनीराम, सरदारी राम, शनि मिश्रा, प्रभा देवी, आरती देवी, रवि कुमार उनके खेत में जबरदस्ती जोताई कर रहे थे।
मना करने पहुंचे परशुराम, पंकज त्रिपाठी, बुद्धविलास, सतेंद्र व विजय पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें पांचों घायल हो गए। आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पंकज त्रिपाठी की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजन की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। देर रात आरोपी रामबाबू, रीशू, धनीराम, शनि मिश्रा, प्रभा और आरती को गिरफ्तार किया गया। खेत से लाठी-डंडे बरामद हुए। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
