रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:दस दिन में बूथ समितियों का गठन कर सरल पोर्टल पर किया जाएगा अपलोड – Booth Committees Will Be Formed Within Ten Days And Uploaded To The Saral Portal

November 23, 2026


नारनौल। भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को ग्यारसी लाल सैनी शक्ति केंद्र प्रमुख के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख ग्यारसी लाल सैनी ने की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार चौबे, जिला मंत्री मनीष सांघी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माडूराम तथा ओबीसी जिला प्रभारी जेपी सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री, बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों ने भी भाग लिया।

बैठक में बूथ समितियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी बूथ समितियों का गठन पूरा कर उनकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की मजबूती का आधार है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर महेश कुमार, बेगराज सैनी, रमेश जांगिड़, मनोज निर्मल, ओपी सैनी, जगदीश प्रसाद, महेंद्र व संदीप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X