रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:आरोग्य मेले में 1025 मरीजों का इलाज – 1,025 Patients Treated At The Health Fair

November 23, 2026


चित्रकूट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रविवार को करीब-करीब सभी केंद्रों में डॉक्टर मौजूद रहे, लेकिन कुछ केंद्रों में खून की सभी जांचें, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड न हो पाने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1025 मरीजों के इलाज होने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही। इसमें बिहरवा में सबसे अधिक 57 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 27 पुरुष व 27 महिलाएं व सात बच्चे शामिल हैं। वहीं बछरन में 50, छीबों, देवल व गनीवा में 52-52 मरीज पहुंचे। वहीं सबसे कम बराहमाफी व इटखरी में 21-21 मरीजों के पहुंचने की बात कही गई है।

सीएमओ कार्यालय के पीछे की पीएचसी में कुल 35 मरीजों के इलाज करने की रिपोर्ट विभाग ने दी है। दोपहर एक बजे तक केवल 17 मरीज ही पहुंचे थे। इसमें से पांच महिलाओं में अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं बछरन, देवल सहित कई केंद्रों से एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल भेजा है।

सभी 29 केंद्रों पर कुल 515 पुरुष, 374 व 136 बच्चों ने इलाज कराया है। सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों में 1025 मरीजों का इलाज डॉक्टरों ने किया है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X