रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सहारनपुर:गड्ढे ने छीनी मां की जिंदगी, बेटे के सामने बाइक से गिरी पिंकी; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया – Woman Dies After Falling From Motorcycle Due To Road Pothole In Saharanpur; Two Children Left Without Mother
सहारनपुर

November 23, 2026

Woman Dies After Falling from Motorcycle Due to Road Pothole in Saharanpur; Two Children Left Without Mother

महिला का फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया आने से हुए हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बेटा उन्हें लेकर गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने के लिए ननिहाल गांव कलसी जा रही थीं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पीछे 18 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: शहादत: बहनों ने राखी बांध अंतिम सफर पर विदा किया भाई, पिता बोले- और बेटे होते तो सेना में भेजता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X