चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे हटाने के लिए हम सभी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चिंताजनक बात ये है कि ज्यादातर उत्पाद हम सभी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ओवर-द-काउंटर या फिर सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर खरीद लेते हैं। पर हर उत्पाद सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सबकी त्वचा अलग प्रकृति की होती है, हमें डॉक्टर की सलाह पर उसके अनुसार ही प्रोडक्ट्स लेने चाहिए। गलत उत्पादों का इस्तेमाल कई बार दूसरी बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
केरलम से सामने आया ऐसा ही एक मामला इसी सवाल को गंभीर बना रहा है। खबरों के मुताबिक 17 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर स्किन क्रीम खरीदी थी। इस क्रीम में जहरीली धातु पारा (मर्करी) की मात्रा जरूरत से ज्यादा थी। क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद लड़की की किडनी पर गंभीर असर हुआ है और इलाज पर करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस मामले में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर स्किन क्रीम में मौजूद मर्करी शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाती है?