रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे लोग – People Arrived At Polling Booths To Get Their Names Added To The Electoral Roll
गोंडा

Gonda News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे लोग – People Arrived At Polling Booths To Get Their Names Added To The Electoral Roll

November 23, 2026


People arrived at polling booths to get their names added to the electoral roll

सर्वोदय विद्यालय में बूथ पर जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व जीआईसी में बीएल

गोंडा। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के बूथों पर विशेष दिवस आयोजित किया गया। बीएलओ ने मतदाताओं को सूची में नाम दिखाने के साथ नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आवेदन लिए। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी बूथों पर पहुंचकर अभियान की जानकारी ली।

शहर के पथवलिया बूथ पर बीएलओ मिथिलेश तिवारी मतदाताओं को सूची का निरीक्षण करा रही थीं। यहां विनय सिंह ने अपनी बेटी का नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। जीआईसी बूथ पर भीड़ रही। बीएलओ सन्नो देवी मतदाताओं के नामों का मिलान करने और प्रपत्रों की जांच में जुटी रहीं। सपा नेता सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी ली और मतदाताओं से बातचीत की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सिविल लाइंस स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बूथ संख्या 146, 147 और 148 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के साथ नए मतदाताओं के फाॅर्म-छह भरवाए। इस दौरान जिला महामंत्री रंजीत बाबा कश्यप, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, सभासद धर्मवीर शुक्ल और मंडल प्रभारी संतोष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

डुमरियाडीह संवाद के अनुसार वजीरगंज क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भी बीएलओ डटे रहे। नए मतदाताओं के पंजीकरण, नामों में संशोधन और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया जारी रही। बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। ग्राम पंचायत अधिकारियों और लेखपालों ने भी अभियान में सहयोग किया। पसका के कंपोजिट विद्यालय सेमरी में बूथ संख्या 276 की बीएलओ माधुरी मतदाताओं के इंतजार में शिविर में मौजूद रहीं।

सर्वोदय विद्यालय में बूथ पर जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व जीआईसी में बीएल

सर्वोदय विद्यालय में बूथ पर जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व जीआईसी में बीएल

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X