रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:सरयू पुल से वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक – Vehicles Barred From Crossing Saryu Bridge Towards Ayodhya
गोंडा

Gonda News:सरयू पुल से वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक – Vehicles Barred From Crossing Saryu Bridge Towards Ayodhya

November 23, 2026


Vehicles barred from crossing Saryu Bridge towards Ayodhya

कटरा ​शिवदयालगंज के बैरियर से होकर जाते लोग। संवाद

नवाबगंज। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेले और सरयू स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार दोपहर बाद जिले की सीमा पर कटरा शिवदयालगंज में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। सरयू पुल से वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई। छोटे-बड़े वाहनों को कटरा शिवदयालगंज से लोलपुर फोरलेन की ओर से रवाना किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सरयू पुल से पैदल आने-जाने की अनुमति दी गई है।

सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज और दुर्गागंज माझा में हाईवे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी यातायात संभालने के साथ ही श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है। मेला समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की 30 बसें लगाईं

कार्तिक पूर्णिमा मेले में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने 30 बसों की व्यवस्था की है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

कटरा शिवदयालगंज के बैरियर से होकर जाते लोग। संवाद

कटरा शिवदयालगंज के बैरियर से होकर जाते लोग। संवाद

कटरा शिवदयालगंज के बैरियर से होकर जाते लोग। संवाद

कटरा शिवदयालगंज के बैरियर से होकर जाते लोग। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X