रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी में 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एक आईपीएस और 24 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना – Mp: 25 Police Officers Transferred, Including One Ips And 24 State Police Service Officers
भोपाल

एमपी में 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एक आईपीएस और 24 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना – Mp: 25 Police Officers Transferred, Including One Ips And 24 State Police Service Officers

November 23, 2026


मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के कुल 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इनमें एक आईपीएस अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारी शामिल हैं। सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से अस्थायी रूप से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा एसडीओपी से उसी जिले के गोटेगांव एसडीओपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में कई को यातायात, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के पदों पर नई जिम्मेदारी मिली है। यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए संतोष मिश्रा को नर्मदापुरम से सतना और संतोष कुमार शुक्ला को जबलपुर से नर्मदापुरम में यातायात उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महिला सुरक्षा शाखा से जुड़े अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। पुरुषोत्तम मरावी को डिंडोरी से मंडला जिले के निवास एसडीओपी और आशीष जैन को जबलपुर से पन्ना जिले के अजयगढ़ एसडीओपी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें-  एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा

इंदौर में भी पदस्थापनाओं में बदलाव हुआ है। नीलम कनौज को नगरीय इंदौर में डेटा विश्लेषण के सहायक पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर देवास में उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) बनाया गया है। अपूर्वा किलेदार को महिला सुरक्षा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। सुजीत तिवारी को भोपाल में साइबर शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त से इंदौर में न्यायालयीन-2 का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ नवीन तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त, जहांगीराबाद नगरीय भोपाल बनाया गया है। वहीं, शिवाली तिवारी को शहडोल से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। प्रतिभा शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

उज्जैन संभाग में भी बदलाव

उज्जैन संभाग में दिनेश प्रजापति को मंदसौर के सीतामऊ से उज्जैन जिले के महिदपुर एसडीओपी, विवेक कनौडिया को उज्जैन में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से तराना एसडीओपी और कमल निगवाल को मंदसौर की महिला सुरक्षा शाखा से नगर पुलिस अधीक्षक नागदा बनाया गया है। इसके अलावा अश्विनी कुमार को हरदा के खिरकिया से खंडवा के हरसूद, विक्रम रजक को एसटीएफ जबलपुर से पिपरिया, सौरभ त्रिपाठी को दमोह से छतरपुर के बिजावर और अजय तिवारी को मंडला के शाहपुर से नरसिंहपुर के गाडरवारा एसडीओपी पदस्थ किया गया है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर सवाल, एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी को हटाने की मांग

आदेश में शामिल अन्य प्रमुख पदस्थापनाएं

– सुनील कुमार वरकड़े- अजाक छिंदवाड़ा से एसडीओपी डभौरा, रीवा।

– प्रिया सिंह -34वीं वाहिनी विसबल धार से एसडीओपी त्योंथर, रीवा।

– पूनम थापा -दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भिंड।

– अजय कुमार रिठौरिया- बिजावर, छतरपुर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।

– राजीव सिंह भदौरिया- पुलिस मुख्यालय भोपाल से कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर।

– नारायण सिंह कुमरे-  एसडीओपी डभौरा, रीवा से सहायक सेनानी, 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट।

– ओमप्रकाश आर्य- अजाक श्योपुर से एसडीओपी राघोगढ़, गुना।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X