बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने और उसे ले जाने के प्रयास किया गया। पीड़ित के पिता ने बताया कि बीसलपुर के दो युवकों ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को प्रेमजाल में फंसा ले लिया। 18 नवंबर को दोपहर एक बजे वह लोग उसके गांव पहुंचे और किशोरी को ले जाने प्रयास किया। जब पिता ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज की करती हुए धमकी दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद