रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:शिक्षकों ने वेतन भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी – Teachers Expressed Displeasure Over The Delay In Salary Payments
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:शिक्षकों ने वेतन भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी – Teachers Expressed Displeasure Over The Delay In Salary Payments

November 24, 2026


Teachers expressed displeasure over the delay in salary payments.

डीआईओएस को ज्ञापन देते माध्यमिक ​शिक्षक संघ के लोग। ​शिक्षक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चयनित शिक्षकों का वेतन जारी करने और जनगणना ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर दो सूत्रीय मांग रखी। पदाधिकारियों ने शासन के आदेश के बावजूद दीपावली से पहले वेतन जारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सभी शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उनके पास आए सभी प्रकरणों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और वेतन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में राज्य परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, राम कुमार तिवारी,श्री एनपी सिंह व जिलामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X