शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमएलसी चुनाव:दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं – Bjp Sarvesh Kumar Hugged Rjd Anil Jha Victory, Promising Raise Voice Graduates Streets House
दरभंगा

एमएलसी चुनाव:दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं – Bjp Sarvesh Kumar Hugged Rjd Anil Jha Victory, Promising Raise Voice Graduates Streets House

October 29, 2026


BJP Sarvesh Kumar hugged RJD Anil Jha victory, promising raise voice graduates streets House.

अनिल झा को गले लगाते बीजेपी के सर्वेश कुमार

विस्तार

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांटे की टक्कर में राजद के अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 450 मतों से हराकर दरभंगा सीट पर कब्जा कर लिया है। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद दूसरे राउंड की गिनती में राजद ने जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा के बाद भाजपा के सर्वेश कुमार ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी।

जीत हासिल करने के बाद अनिल कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सात्विक जीवन जीते हुए अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाया है। इसका परिणाम आज की जीत है। सभी जाति-धर्म के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने सभी बंधनों को तोड़कर उनका साथ दिया है। इसके लिए वह सभी का हृदय से नमन करते हैं। इस जीत से बड़ी उनके जीवन में कोई दूसरी उपलब्धि नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीतिक संघर्ष करते रहे हैं। इस दौरान जब भी लोगों ने उन्हें सुख-दुख में याद किया, वह उनके साथ खड़े रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया ‘फ्लॉप शो’, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

लंबे समय तक मतगणना चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया थी, जो करीब 40 से 50 घंटे तक चली। हालांकि, उन्होंने मतगणना धीमी होने या जानबूझकर देर करने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्नातकों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X