रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:करेंसी चेस्ट में नकली नोटों का 86 दिन बाद भी नहीं खुला राज – Even After 86 Days, The Mystery Of The Counterfeit Notes In The Currency Chest Remains Unsolved

November 24, 2026


सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट कहां से आए थे। इसका राज 86 दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। मामले की जांच एनआईए के हाथ में आने के बाद सात आरोपियों की गिरफ्तारी जरूर हुई, लेकिन नकली नोटों के स्रोत तक एजेंसी अब तक नहीं पहुंच सकी है।

मामले का खुलासा होने के बाद 29 अगस्त को नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की ओर से कोतवाली सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन मामले की गंभीरता और नकली नोटों की भारी मात्रा को देखते हुए तीन सितंबर को एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली थी।

इसके बाद एजेंसी ने बैंक कर्मचारियों और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू की। जांच के दौरान एनआईए ने अलग-अलग स्थानों से बैंक प्रबंधक अमित कुमार, आदेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र, नीटू, अजय कुमार और हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया।

एजेंसी की जांच में अब तक इतना जरूर सामने आया है कि नकली नोटों को करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने के मामले में कई लोगों की भूमिका रही।

हालांकि, नोटों की छपाई कहां हुई, उन्हें किस माध्यम से सहारनपुर तक पहुंचाया गया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था, इसकी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। अभी तक नामजद आरोपी मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार कांसे और करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा एनआईए की पकड़ से दूर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X