रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी में अब ठंड दिखाएगी तीखे तेवर:चार दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 14 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे – Winter To Intensify In Mp: Mercury To Drop By Up To 4 Degrees Over The Next Four Days; Temperatures In 14 Citi
जबलपुर

एमपी में अब ठंड दिखाएगी तीखे तेवर:चार दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 14 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे – Winter To Intensify In Mp: Mercury To Drop By Up To 4 Degrees Over The Next Four Days; Temperatures In 14 Citi

November 24, 2026


Winter to intensify in MP: Mercury to drop by up to 4 degrees over the next four days; temperatures in 14 citi

मौसम

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश और बादलों का दौर थमते ही सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले चार दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। यानी प्रदेश में अब ठंड का असर और बढ़ेगा।ग्वालियर-चंबल से लेकर उज्जैन, रीवा और सागर संभाग तक सर्द हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक चक्रवात अकवान और ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही थी। बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। हालांकि बैतूल समेत कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा।

भोपाल सबसे ठंडा, 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

बारिश का दौर थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 12.8, शिवपुरी में 13, दतिया में 13.3, दमोह में 13.4, रायसेन और रतलाम में 13.5, श्योपुर में 13.6, धार में 14.1, खरगोन में 14.2, गुना और खंडवा में 14.4, उज्जैन में 14.5 और नौगांव में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर भारत की ठंड का एमपी में भी दिखेगा असर

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले चार दिनों में रात का पारा तेजी से लुढ़क सकता है।ग्वालियर-चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-पता चलेगा दस लाख साल पुराना इतिहास: भोपाल में शुरू हुई एमपी की पहली डेटिंग लैब,मिट्टी-पत्थर बताएंगे अपना अतीत

नवंबर में और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड का असर और तेज होने का अनुमान है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण रातें ज्यादा सर्द होंगी। तापमान के पुराने रिकॉर्ड भी इस ठंड की तीव्रता बताते हैं। ग्वालियर में नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में 53 साल पहले पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का रुझान भी रहता है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट रहा है। तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियां सक्रिय होने पर फिर बारिश होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X