पीलीभीत। बेनहर स्कूल के प्रबंधक परविंदर सिंह सैहमी ने जिमखाना क्लब मुरादाबाद में आयोजित दूसरी उत्तर प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 70 से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में एक महत्वपूर्ण घोषणा हुई। यह चैंपियनशिप 6 और 7 फरवरी 2027 को बेनहर पब्लिक स्कूल में होगी। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरुण बनर्जी ने इसकी स्वीकृति दी है।संवाद