रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कूनो से भागा चीता राजस्थान पहुंचा:भरतपुर के बयाना में डेरा; पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू – Kuno Cheetah Kgp 13 Reaches Bayana Bharatpur Rajasthan Rescue Operation
भरतपुर

कूनो से भागा चीता राजस्थान पहुंचा:भरतपुर के बयाना में डेरा; पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू – Kuno Cheetah Kgp 13 Reaches Bayana Bharatpur Rajasthan Rescue Operation

November 24, 2026


kuno cheetah kgp 13 reaches bayana bharatpur rajasthan rescue operation

(प्रतीकात्मक फोटो)

विस्तार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भागा चीता केजीपी-13 राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहुंच गया है। चीते को सुरक्षित पकड़कर वापस कूनो ले जाने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश वन विभाग की विशेषज्ञ टीम चीते को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने और वापस ले जाने के लिए बयाना पहुंच रही है। इस अभियान में राजस्थान वन विभाग की टीमें भी पूरा सहयोग कर रही हैं।

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के पास डेरा

यह चीता पिछले दो दिन से बयाना कोतवाली क्षेत्र के नगला निर्मान और नगला भांड गांवों के बीच स्थित जंगल में डेरा जमाए हुए है। उसकी मौजूदगी दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नजदीक बनी झाड़ियों में देखी गई है। वन विभाग की टीमें सैटेलाइट कॉलर के माध्यम से चीते की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौके पर बयाना रेंजर पवन विधूड़ी वनकर्मियों की टीम के साथ स्थिति पर निगरानी रखने के लिए तैनात हैं।

ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी

भरतपुर के जिला वन अधिकारी ने बताया कि चीते को रेस्क्यू करने की कार्रवाई में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। चीते की क्षेत्र में मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए आसपास के गांवों के लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि चीता केजीपी-13 मई के बाद दूसरी बार बयाना के बंध बारैठा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इससे पहले भी वह लगभग 15 दिनों तक इस क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में विचरण करता रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X