रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किशोरी से दुष्कर्म मामला:होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त – Case Of Missded Of A Teenage Girl: Bulldozer Used On Hotel Trishul
नैनीताल

किशोरी से दुष्कर्म मामला:होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त – Case Of Missded Of A Teenage Girl: Bulldozer Used On Hotel Trishul

November 24, 2026


Case of missded of a teenage girl: Bulldozer used on Hotel Trishul

हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।

होटल त्रिशूल में कुछ दिन पहले 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस मामले में आईटीआई गैंग का सक्रिय सदस्य और एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट मुख्य आरोपी है। उसके तीन अन्य साथियों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप है।

घटना के बाद से ही यह होटल चर्चा में था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X