रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, इंटर का था छात्र – Azamgarh Youth Dies By Suicide Following Family Dispute He Was Intermediate Student
आज़मगढ़

आजमगढ़:पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, इंटर का था छात्र – Azamgarh Youth Dies By Suicide Following Family Dispute He Was Intermediate Student

November 24, 2026


Azamgarh Youth dies by suicide following family dispute he was intermediate student

आजमगढ़, रानी की सराय
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अनौरा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह स्व. रामसमुझ कुमार का पुत्र था और इंटरमीडिएट का छात्र था। परिवार में वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अजीत अपने कमरे में चला गया। मंगलवार भोर में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घर में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X