रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चावल के निर्यात पर 30 फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी:अगले महीने फैसला संभव; क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग? – India May Impose Up To 30% Export Duty On Non-basmati Rice Amid Rising Prices
कारोबार

चावल के निर्यात पर 30 फीसदी तक शुल्क लगाने की तैयारी:अगले महीने फैसला संभव; क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग? – India May Impose Up To 30% Export Duty On Non-basmati Rice Amid Rising Prices

November 24, 2026


घरेलू बाजार में चावल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार गैर-बासमती चावल के निर्यात पर अंकुश लगाने पर विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय चावल भाव और भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को देखते हुए सरकार गैर-बासमती सफेद चावल पर 30% निर्यात शुल्क लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यदि शुल्क 20% भी लगाया जाता है, तो भी भारत निर्यात जारी रख सकेगा क्योंकि थाईलैंड और वियतनाम के भाव ऊंचे हैं और केवल पाकिस्तानी चावल का भाव ही कम रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने से निर्यात शुल्क के साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य लागू किया जा सकता है, जबकि अस्थायी निर्यात प्रतिबंध को अंतिम विकल्प के रूप में रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि यदि प्रतिबंध की नौबत आती भी है, तो वह अस्थायी होगा, 2023 के उस प्रतिबंध की तरह नहीं, जो 14 महीने तक चला था।

क्यों उठ रही हैं सख्ती की मांग?

खाद्य महंगाई पिछले महीने अक्तूबर में बढ़कर 8.94% पर पहुंच गई, जो सितंबर में 7.74 % थी। अनाज श्रेणी में चावल की महंगाई लगातार चढ़ रही है। जून में 1.72% और जुलाई में 3.30% से बढ़ते हुए यह अगस्त में 5.89%, सितंबर में 8.27% और अक्तूबर में 12.51% पर पहुंच गई। अक्तूबर में चावल महंगाई कर्नाटक 43.2%, आंध्र 25.7%, तेलंगाना 24.6%, तमिलनाडु 17.4% और केरल 9.4% रही।

चावल निर्यात 51,500 करोड़

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 51,500 करोड़ रुपये मूल्य का 150.4 लाख टन गैर-बासमती चावल निर्यात किया था। कई राज्यों में कम बारिश के कारण 2026-27 में धान का खरीफ रकबा करीब चार फीसदी घटकर 426.8 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X