रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:बैतूल में नाबालिग ने शटर के ऊपर से दुकान में लगाई छलांग, गल्ले से 20 हजार रुपये चुराए – Midnight Theft Over The Shutter, Minor Thief Fled With Rs 20,000, Police Left Stunned
बैतूल

एमपी:बैतूल में नाबालिग ने शटर के ऊपर से दुकान में लगाई छलांग, गल्ले से 20 हजार रुपये चुराए – Midnight Theft Over The Shutter, Minor Thief Fled With Rs 20,000, Police Left Stunned

November 24, 2026


Midnight theft over the shutter, minor thief fled with Rs 20,000, police left stunned

अपराध

विस्तार

बैतूल जिले के खेड़ी सावलीगढ़ बस स्टैंड स्थित साईनाथ किराना दुकान में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने न तो ताला तोड़ा और न ही दुकान का शटर उखाड़ा। वह शटर के ऊपर बने खुले हिस्से से दुकान के अंदर घुसा और गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी नाबालिग दुकान के आसपास पहुंचा। उसने पहले आसपास देखा और फिर शटर के ऊपर बने खुले हिस्से से अंदर कूद गया। दुकान में घुसते ही उसने सीधे गल्ले को निशाना बनाया। वहां रखे करीब 20 हजार रुपये निकालकर वह उसी रास्ते से बाहर निकल गया। पूरी वारदात को अंजाम देने में उसे कुछ ही मिनट लगे।

पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- कृष्णबाग बस्ती की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लडेगी

चोरी करने के बाद नाबालिग ने सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ कर फुटेज मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण वह वहां तक नहीं पहुंच सका। इस वजह से उसकी पूरी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

सुबह दुकान खोलने पर मालिक को गल्ले से रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चोरी का पता चला। दुकान मालिक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई गिरोह भी हो सकता है, जो नाबालिग बच्चों से चोरी करवाता है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X