रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:कांग्रेस लखनऊ में 26 नवंबर को निकलेगी संविधान रक्षा यात्रा – The Congress Will Hold A ‘constitution Protection March’ In Lucknow On November 26

November 24, 2026


पीलीभीत। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित संविधान रक्षा यात्रा को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

प्रेमप्रकाश अग्रवाल और हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ में नेहरू भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान रक्षा यात्रा शुरू होगी।शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार, यूसुफ मलिक, नरेश शुक्ला, हरीश कुमार सिंह मौर्य, विधिक जिला अध्यक्ष राजीव गंगवार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा आदि थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X