रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संगम में लगाई आस्था की डुबकी – Azamgarh Massive Surge Devotees Gathered Durvasa Dham Occasion Of Kartik Purnima Taking Holy Dip Sangam
आज़मगढ़

आजमगढ़:कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संगम में लगाई आस्था की डुबकी – Azamgarh Massive Surge Devotees Gathered Durvasa Dham Occasion Of Kartik Purnima Taking Holy Dip Sangam

November 24, 2026


Azamgarh massive surge devotees gathered Durvasa Dham occasion of Kartik Purnima taking holy dip sangam

आजमगढ़, कार्तिक पूर्णिमा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला स्थित दुर्वासा धाम में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तामसा-मंजूषा संगम तट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और अन्न, वस्त्र, धन तथा गोदान कर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद भगवान शिव के गर्भगृह में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

स्नान-दान के बाद की पूजा-अर्चना

संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ऋषि दुर्वासा का आशीर्वाद लिया। धाम में हलवा-पूरी की कड़ाही चढ़ाकर देवी-देवताओं को भोग अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने स्नान और दान के बाद पंचकोशी परिक्रमा भी की।

मेला समिति के गोस्वामी समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद गिरी और मंदिर के पुजारी राम गिरि ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

चारों रास्तों पर पुलिस की तैनाती

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेले में प्रवेश के चारों रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों और बाइकों का प्रवेश आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जा रहा था। इससे श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

मेला स्थल पर सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई थी। मेला समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गिरी ने बताया कि सीओ फूलपुर भूपेंद्र पांडेय और निजामाबाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में स्नान, दर्शन और मेले की व्यवस्थाएं संचालित होती रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X