रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:पैकेजिंग मशीन की नकल करने का आरोप, दो कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – Gdsf

November 24, 2026


– यूफ्लेक्स ने कॉपीराइट उल्लंघन कर मशीन बनाने और इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। यूफ्लेक्स लिमिटेड ने दो कंपनियों के निदेशकों पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह आरोप पैकेजिंग मशीन की डिजाइन और तकनीक की नकल से जुड़ा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने यूफ्लेक्स की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि वे यूफ्लेक्स की पंजीकृत रोटरी पैकेजिंग मशीनों की नकल कर रहे थे।

वरिष्ठ विधि प्रबंधक संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। कंपनी के पास ऑटोमैटिक हॉरिजॉन्टल रोटरी मशीन का कॉपीराइट 12 नवंबर 2013 से पंजीकृत है। कंपनी को हाल ही में जानकारी मिली कि पान मसाला पैकेजिंग में इस्तेमाल मशीनें उनकी कलाकृति की नकल थीं। उन्होंने यूफ्लेक्स से मशीनें नहीं खरीदीं और न ही कॉपीराइट के इस्तेमाल की अनुमति ली। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X