रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:महिलाकर्मी से अभद्रता के मामले में चिकित्सा अधीक्षक पर प्राथमिकी – Fir Against Medical Superintendent In Case Involving Indecent Behavior Towards A Female Staff Member

November 24, 2026


अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ महिलाकर्मी से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चिकित्सा अधीक्षक उसे अपनी कार में बैठाकर दूसरे रास्ते पर ले गए और अभद्रता की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने और धमकाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को वह ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने फोन कर उसे बुलाया। इसके बाद वह उसे अपनी कार में बैठाकर मुख्य मार्ग से दूसरे रास्ते पर ले गए। करीब छह से सात किलोमीटर चलने के बाद आरोपी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह बचने की कोशिश की और गाड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उसे धमकाया भी गया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पति और सास को पूरी बात बताई। 21 नवंबर को खंड कार्यक्रम प्रबंधक को भी शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस से शिकायत की।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया पुलिस ने 24 नवंबर को चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X