रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:जाजमऊ पुल पर 74 दिन से जाम, 19 दिन और झेलनी होगी परेशानी – Traffic Congestion On Jajmau Bridge For 74 Days; Commuters To Face Further Trouble For Another 19 Days
उन्नाव

Unnao News:जाजमऊ पुल पर 74 दिन से जाम, 19 दिन और झेलनी होगी परेशानी – Traffic Congestion On Jajmau Bridge For 74 Days; Commuters To Face Further Trouble For Another 19 Days

November 24, 2026


= सहालग शुरू होने से चार दिन से लगातार शाम से आधी रात के बाद तक रेंगता है यातायात

= आधी लेन पर बिछी डामर की नई परत, दूसरी लेन का काम भी हुआ शुरू

= 12 सितंबर से भारी वाहनों के लिए बंद पुल को 13 दिसंबर को खोलना है

= शादी-बरातें शुरू होते ही शाम से यातायात बढ़ते ही रात तक लगता है जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के कारण रोजाना औसतन करीब बीस हजार लोग उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन पर जाम झेल रहे हैं। सहालग के कारण पिछले चार दिन से शाम छह से रात 12 बजे तक उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात रेंग रहा है। 12 सितंबर को शुरू हुई गंगा पुल की मरम्मत अभी 19 दिन (13 दिसंबर) तक चलेगी। इस दौरान लोगों को जाम से जूझना होगा।

जाजमऊ गंगा पुल से कानपुर जाने वाली लेन के पुल की मरम्मत का काम चलने के कारण एनएचएआई ने 12 सितंबर से 13 दिसंबर तक भारी वाहनों के कानपुर की तरफ जाने पर रोक लगाई है। हालांकि हल्के वाहनों पर रोक नहीं है। पुल के कुल 36 स्पॉन के 76 बेयरिंग बदलने के साथ ही पुल स्लैब, पिलर, एप्रोच रोड और पुल के ऊपर डामर-गिट्टी की नई परत बिछाई जानी है।

पुल की आधी लेन में डामर-गिट्टी की परत बिछाने का काम पूरा हो गया है। आधी लेन पर काम और आधी लेन से यातायात चलने से 24 घंटे यातायात रेंगता है। हालत यह है कि पांच मिनट की दूरी तय करने में बीस से तीस मिनट लगते हैं। शादी-बरातों का सीजन शुरू होने से पिछले चार दिन से दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव और बढ़ने लगता है, जो आधी रात के बाद तक वाहन सवार लोगों को परेशान करता है।

—

डायवर्जन पॉइंटों पर रेंगता है यातायात

अचलगंज। सुबह के समय वाहन अधिक न होने से डायवर्जन पॉइंटों पर यातायात सामान्य रहता है, लेकिन दोपहर बाद से जैसे ही यातायात का दबाव बढ़ता है उलझने लगता है। आजाद मार्ग चौराहा तक दो-तीन लेन में चलने वाले वाहनों को जैसे ही जाजमऊ पुल से पहले एक लेन में होना होता है, जाम लग जाता है। पहले निकलने की होड़ में कई बार यातायात बुरी तरह उलझ जाता है। (संवाद)

—

वर्जन

जाम की समस्या को देखते हुए प्रयास किया जा रहा है कि शाम को यातायात का दबाव बढ़ने से पहले ही वह काम खत्म कर लिए जाएं जिनसे यातायात प्रभावित होता है। वैसे आधी लेन पूरी होने के बाद से यातायात में काफी राहत है। उधर चार नवंबर से मरहला चौराहा से गंगाबैराज मार्ग का सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पुल यातायात के लिए खोल दिए जाने जाजमऊ गंगा पुल पर यातायात का दबाव काफी कम हुआ है। मरम्मत का काम 13 दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। – सुधीर नैथानी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई

जाजमऊ स्थित पुल पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली आधी लेन में बनकर तैयार हुई नई सड़क और आधी लेन से नि

जाजमऊ स्थित पुल पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली आधी लेन में बनकर तैयार हुई नई सड़क और आधी लेन से नि

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X