रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:पटना में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, मायके वालों ने किस पर आरोप लगाया? आठ माह पहले हुई थी शादी – Bihar Crime News: Newlywed Woman Goes Missing In Patna; Her Family Alleges Murder
पटना

बिहार:पटना में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, मायके वालों ने किस पर आरोप लगाया? आठ माह पहले हुई थी शादी – Bihar Crime News: Newlywed Woman Goes Missing In Patna; Her Family Alleges Murder

November 24, 2026


Bihar Crime News: Newlywed woman goes missing in Patna; her family alleges murder

अमनाबाद इलाके में हुई घटना।

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल को सुरक्षित रखने के लिए ससुराल के घर को सील कर दिया गया है।

लापता महिला की पहचान सोनू कुमार की 23 वर्षीय पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता निरंजन कुमार के अनुसार, नीलू ने मार्च 2026 में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच कट्ठा जमीन, गाड़ी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

21 नवंबर को हुई थी आखिरी बातचीत

पिता ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को उनकी बेटी से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस दौरान नीलू ने फोन पर मारपीट किए जाने और रुपये की मांग को लेकर परेशान किए जाने की बात कही थी। इसके दो दिन बाद, 23 नवंबर को उन्हें बेटी की हत्या किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद वे पुलिस के साथ अमनाबाद स्थित ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे।

बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान, कैसी है अनंत सिंह की बेटी शादी की तैयारी, देखें तस्वीर

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लापता महिला की तलाश भी जारी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X