रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:अपने ही गेट पर कूड़ा डलवा रहा निगम, रास्ता हो रहा संकरा – Municipal Corporation Getting Trash Dumped At Its Own Gate; Passage Becoming Narrower

November 24, 2026


साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगल पांडे चौक के पास स्थित जलकल निगम के गेट के पास ही कूड़ा डाला जा रहा है। स्थिति यह है कि गेट के आसपास रास्ता संकरा होता जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जलकल विभाग के गेट के आसपास लंबे समय से कचरा जमा किया जा रहा है। इसके कारण सड़क का काफी हिस्सा घिर गया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी अरविंद ने बताया कि शहर में जगह-जगह कूड़ा डालने पर रोक लगाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन विभाग के गेट के पास ही कचरा जमा होना व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है।

उन्होंने बताया कि जनकपुरी के लोगों के लिए जलकल विभाग का यह दफ्तर काफी नजदीक है लोग अक्सर अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए यहीं पर पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को गेट पर ही लगे कूड़े के अंबार से होकर पहुंचना पड़ता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि मौके से तत्काल कूड़ा उठवाया जाए और यहां दोबारा कचरा डालने वालों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए। वहीं हिमांशु सफाई इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कूड़े को तत्काल हटवा दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X