रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:पसलियां टूटने से हुई थी वृद्ध की मौत, पुलिस बता रही हादसा – Elderly Man Died From Broken Ribs; Police Term It An Accident

November 25, 2026


सौरिख (कन्नौज)। पसलियां टूटने और अंदरूनी चोटों से वृद्ध की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। वृद्ध की पत्नी ने गांव के चाचा-भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस हादसे में वृद्ध की मौत होने की बात कह रही है।

सौरिख क्षेत्र के मझगवां निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (57) खेतीबाड़ी करते थे। पत्नी सुमन ने बताया कि रविवार को तालग्राम क्षेत्र के नगला मान में दावत थी, जिसका निमंत्रण नहीं था तो पति खाना खाकर लेट गए थे। रात में गांव के चाचा-भतीजे ई-रिक्शा से निमंत्रण में चलने के लिए कहा। पति ने जाने से मना किया, लेकिन दोनों ई-रिक्शा से उन्हें जबरन साथ ले गए। करीब तीन घंटे के बाद दोनों पति को लेकर घर पहुंचे। आनन-फानन वह बेटे अनुज के साथ पति को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने पति के शरीर पर चोटों के निशान होने पर हाथ की हड्डी टूटी देखकर हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम में पसलियां टूटने और अंदरूनी चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। वृद्ध के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि हादसे में वृद्ध की मौत हुई है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X