रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का हुआ मंचन – Siddharthnagar News: Ramlila Begins; The Birth Of Lord Ram And His Childhood Pastimes Are Enacted

November 25, 2026


– नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी के ऐतिहासिक स्थल पर सोमवार रात भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों की सीख देता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य, न्याय और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

पहले दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक रामलीला स्थल पर भीड़ जुटी रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X