कासगंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में चलाए जा रहे हितचिंतक अभियान के तहत सहावर और गंजडुंडवारा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर नए हितचिंतक बनाए। वहीं, बजरंग दल की आगामी शौर्य यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से गंज प्रखंड के ग्राम जैधर में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद मेहरे एवं जिला सह-संयोजक राज दिवाकर ने संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।
पदाधिकारियों ने आगामी शौर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर गंजडुंडवारा प्रखंड संयोजक अनुज, सोरों प्रखंड संयोजक सुधांशु, जैधर संयोजक अंकित, सहावर प्रखंड संयोजक राघव, नगर संयोजक प्रिंस, प्रखंड सह-संयोजक ममतेश, सह-संयोजक अर्जुन एवं हिमांशु गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।