रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर:  डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़, नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग – Mla Tilakraj Behad Sat On A 24-hour Protest At The Entrance Gate Of The Dm Office Rudrapur
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर:  डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़, नगला पैदल मार्ग खोलने की मांग – Mla Tilakraj Behad Sat On A 24-hour Protest At The Entrance Gate Of The Dm Office Rudrapur

November 25, 2026


MLA Tilakraj Behad sat on a 24-hour protest at the entrance gate of the DM office Rudrapur

डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर 24 घंटे के धरने पर बैठे विधायक बेहड़

विस्तार

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ रुद्रपुर डीएम कार्यालय के प्रवेश गेट पर समर्थकों संग 24 घंटे के धरना पर बैठ गए हैं।  उनकी मांग है कि किच्छा महाराणा प्रताप चौक के निकट रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए और नगला पैदल आवागमन मार्ग को पुन: खोला जाए।

विधायक का कहना है कि रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वालों को भारी परेशानी होती है। अंडरपास बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं नगला पैदल मार्ग बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि वह 2015 से इस मांग को उठा रहे। तब डीआरएम के समक्ष मध्यस्थता हुई। जिसमें मांगें मानने की बात हुई। लेकिन असर नहीं हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X