Seedhi Khabar
Noida News:प्रमोशन सूची में गड़बड़ी का आरोप – Allegations Of Irregularities In The Promotion List

November 25, 2026

ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए तैयार की गई वरिष्ठता सूची पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति सूची तैयार करने में लापरवाही और कथित मनमानी का मामला सामने आया है। शिक्षिका प्रीति शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पहले हाथरस जनपद के मुरसान ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। तीन जुलाई 2004 के तहत उनका स्थानांतरण तत्कालीन गौतमबुद्ध नगर के ग्रामीण क्षेत्र में किया गया था। शिकायत में बताया गया है कि स्थानांतरण आदेश के क्रम में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 14 जुलाई 2004 को उन्हें पुराने कार्यस्थल से कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 16 जुलाई 2004 को गौतमबुद्धनगर में कार्यभार ग्रहण कर लिया था। प्रीति शर्मा का आरोप है कि इसके बावजूद विभागीय रिकॉर्ड में उनकी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि एक सितंबर 2012 दर्ज कर दी गई। इससे पदोन्नति के लिए तैयार वरिष्ठता सूची में उनकी स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने बीएसए से मूल अभिलेखों का मिलान कर सही तिथि दर्ज कराने और वरिष्ठता में सुधार करने की मांग की है। ब्यूरो
November 29, 2026
शख्स की ईंट से हमला कर हत्या विस्तार ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सलारपुर गांव में शनिवार देर रात ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक केस नहीं […]
November 28, 2026
फोटो—– ग्रेटर नोएडा। शैफाली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव ‘गाला 3.0’ धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें 450 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार बताया। उन्होंने अभिभावकों की सहभागिता की […]
