रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:उर्सला में पांच दिन से सी-आर्म मशीन खराब, कूल्हा-घुटना प्रत्यारोपण ठप, एमआरआई जांच भी बंद, मरीज परेशान – Kanpur Carm Machine At Ursula Has Out Of Order For Five Days Hip And Knee Replacement Surgeries Come Halt
कानपुर

कानपुर:उर्सला में पांच दिन से सी-आर्म मशीन खराब, कूल्हा-घुटना प्रत्यारोपण ठप, एमआरआई जांच भी बंद, मरीज परेशान – Kanpur Carm Machine At Ursula Has Out Of Order For Five Days Hip And Knee Replacement Surgeries Come Halt

November 25, 2026


Kanpur Carm machine at Ursula has out of order for five days hip and knee replacement surgeries come halt

उर्सला अस्पताल
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के उर्सला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। अस्पताल के हड्डी रोग (आर्थोपेडिक) विभाग की महत्वपूर्ण सी-आर्म मशीन पिछले पांच दिनों से खराब पड़ी है। इससे कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण के सभी ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं। जटिल हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) के मामलों में भी डॉक्टर सर्जरी नहीं कर पा रहे हैं। मरीज परेशान हैं। सात दिन से एमआरआई मशीन भी खराब है, इससे एमआरआई जांच भी बंद है।

उर्सला में हड्डी की ओटी में रोजाना औसत 10 से 15 सर्जरी की जाती हैं। इसमें घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की चार से पांच सर्जरी होती हैं। डॉक्टरों के अनुसार आधुनिक आर्थोपेडिक सर्जरी में सी-आर्म मशीन की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। यह एक प्रकार की मोबाइल एक्स-रे इमेजिंग मशीन है जो ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को हड्डियों और जोड़ों की लाइव तस्वीर स्क्रीन पर दिखाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X