‘दिल जीत लिया’ गोद में नन्ही परी को लेकर संसद में बोलती रहीं सीनेटर, पीछे बैठी नेत्री ने भी यूं लुटाया प्यार
Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया की संसद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींचा है. सीनेटर फातिमा पेमान अपनी छह महीने की नन्ही बेटी को गोद में लेकर सदन में पहुंची. उसे बांहों में संभाले हुए भाषण दिया. सदन में मौजूद एक अन्य महिला सांसद मासूम पर प्यार लुटाती नजर आईं. महज 16 सेकंड का वीडियो दिल जीत रहा है. पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया की संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा पेमान, वीडियो ने जीता दिल…
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की सीनेट से सामने आई एक बेहद आत्मीय तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. सदन की कार्यवाही के दौरान सीनेटर फातिमा पेमान अपनी छह महीने की नन्ही बेटी को गोद में लेकर पहुंच गईं. उसे बांहों में संभाले हुए भाषण दिया. सदन में अपनी बात रखी. इतना ही नहीं, सदन में मौजूद एक अन्य महिला सांसद मासूम पर प्यार लुटाती नजर आईं.
फातिमा पेमान निर्दलीय सीनेटर हैं. नन्हीं बेटी आलिया को गोद में लेकर वो सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची थीं. संसद में डिजिटल सुरक्षा कानून पर बहस चल रही थी. जब फातिमा पेमान बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो गोद में नन्हीं परी खेलने लगीं. फातिमा ने बिना झिझक अपनी बात रखी. उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि एक मां अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिम्मेदारी को एकसाथ कैसे निभा सकती है.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि पेमान की सीट के ठीक पीछे बैठीं निर्दलीय सीनेटर लिडिया थॉर्प नन्ही आलिया को दुलारती नजर आईं. इतना ही नहीं, वो आंख-मिचौली खेलती दिखाई दीं. गंभीर संसदीय बहस के बीच इस वीडियो से हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों महिला सांसदों की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
