रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी चुनाव 2027:’राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय’, गठबंधन पर योगी का तीखा हमला – Cm Yogi Says Radhe Radhe Is Just Beginning For Sp It Is Now Time For Ram Naam Satya
लखनऊ

यूपी चुनाव 2027:’राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय’, गठबंधन पर योगी का तीखा हमला – Cm Yogi Says Radhe Radhe Is Just Beginning For Sp It Is Now Time For Ram Naam Satya

November 25, 2026


CM Yogi says Radhe Radhe is just beginning for SP it is now time for Ram Naam Satya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर एक साथ तीखा हमला बोलते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं। अखिलेश को अयोध्या जाने से पहले रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव कहना आस्था के अनुरूप है, जबकि राम नाम सत्य विदाई के समय कहा जाता है। मुख्यमंत्री बुधवार को एक टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में बोल रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X