रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:वाहे गुरु के जयकारों से गूंजता रहा इलाका – The Area Resounded With Chants Of ‘waheguru’
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:वाहे गुरु के जयकारों से गूंजता रहा इलाका – The Area Resounded With Chants Of ‘waheguru’

November 25, 2026


साढौरा। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कस्बे में मंगलवार को नगर कीर्तन निकाला गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान वाहे गुरु के जयकारों से इलाका गूंजता रहा।

नगर कीर्तन सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। वहीं संगत शबद-कीर्तन करती हुई चल रही थी। गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू नगर कीर्तन जैसे ही कस्बे की सड़कों पर पहुंचा तो पूरा माहौल वाहेगुरु-वाहेगुरु के जयकारों और शबद-कीर्तन से गूंज उठा।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु रविदास, गुरुद्वारा पीर बुद्धुशाह व बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा डयोढ़ी साहिब पहुंचा। वहां से वापस चलकर गुरुद्वारा सिंह सभा पर संपन्न हुआ। जगह-जगह स्टॉल लगाकर चाय, ब्रेड-पकौड़ा, दूध, बिस्किट, फल सहित अन्य खाद्य सामग्री संगत में वितरित की गई।

नगरपालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा, रिटायर्ड बीईओ व कांग्रेस खंड प्रधान अख्तर अली, कांग्रेस नेता संदीप जैन ने भी अपने आवास व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नगर कीर्तन का स्वागत करके सामाजिक व धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया। राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल संधू ने बताया कि सभी धर्मों का आदर व सम्मान करना नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान कुलविंद्र सिंह चड्ढा, इकबाल सिंह भाटिया, परमजीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह ढिल्लो, लक्ष्मण सिंह खालसा, जसवंत सिंह, महिंद्र सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X