रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पन्ना:शिक्षिका पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ा, सड़क पर लग रही क्लास – Panna: Teacher Accused Of Casteist Abuse And Assault, Students Lock School As Classes Shift To Roadside
पन्ना

पन्ना:शिक्षिका पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ा, सड़क पर लग रही क्लास – Panna: Teacher Accused Of Casteist Abuse And Assault, Students Lock School As Classes Shift To Roadside

November 25, 2026


Panna: Teacher Accused of Casteist Abuse and Assault, Students Lock School as Classes Shift to Roadside

पन्ना में शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला

विस्तार

जिले के बृजपुर से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षिका पर बच्चों के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान बच्चों ने स्कूल में ताला बंद कर दिया। इतना ही नहीं स्कूल के अंदर पढ़ाई करने के बजाय बच्चे सड़क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हो गए। इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो दिन पूर्व वीडियो हुआ था वायरल

दो दिन पहले भी शिक्षिका से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और अब स्कूल में ताला बंद कर बच्चों के सड़क पर बैठकर पढ़ाई करने की तस्वीरें सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। सवाल यह है कि जिस स्कूल में बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा दी जानी चाहिए, वहां आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं कि विद्यार्थियों को सड़क पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है?

संवेदनशील कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक समिति गठित की है। जिला परियोजना समन्वयक यानी डीपीसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति स्कूल पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की पड़ताल करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डिंडौरी: मॉडल स्कूल में नामांकन शुल्क के नाम पर मनमानी, 500 की जगह वसूले 825, रसीद भी नहीं दी, उठे सवाल

फिलहाल इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है लेकिन इस घटनाक्रम ने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बच्चों के साथ वास्तव में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट की गई? क्या स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग को पहले से इसकी जानकारी थी? और यदि शिकायतें पहले से मिल रही थीं तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब देखना होगा कि कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और बच्चों को कब तक भयमुक्त माहौल में दोबारा स्कूल के अंदर पढ़ाई करने का अवसर मिल पाता है। घटना के बाद शिक्षकों और बच्चों में डर का माहौल है बच्चों और शिक्षकों के साथ इस शिक्षिका ने मारपीट भी की है ऐसे में अभिभावक अब बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं और शिक्षक डर के मारे रोड पर क्लास लगाने को मजबूर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X