बिहार:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; लोगों ने किया सड़क जाम – Bihar: A Speeding Truck Ran Over A Retired Teacher Riding A Motorcycle

दुर्घटना
November 25, 2026

दुर्घटना
बिहार के किशनगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर चोपड़ा बखारी चौक के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के लौचा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक युसूफ आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है।
थानाध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की भी तलाश की जा रही है।
हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि इस चौक से वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस दौरान काफी देर तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
कई हादसों के बाद अंडरपास बनाने की मांग
मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि चोपड़ा बखारी चौक पर अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। यह चौक बेहद खतरनाक बन गया है। यहां न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही पैदल सड़क पार करने की सुरक्षित व्यवस्था है। उन्होंने जिला प्रशासन से चौक पर जल्द अंडरपास बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
November 27, 2026
गिरफ्तार साइबर फ्रॉड विस्तार पूर्णिया जिले की साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े सिम नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने कई अहम खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज […]
November 26, 2026
पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनियां संथाल टोला, वार्ड संख्या-02 की रहने वाली रूबी देवी की ओर से आईजी को दिए गए आवेदन के बाद अब उनके पुत्र का बयान भी सामने आया है। परिवार ने पुलिस और कुमोद यादव सहित अन्य लोगों पर उनकी जाति को लेकर सवाल उठाने और पूरे परिवार […]
November 26, 2026
रोते बिलखते परिजन विस्तार बिहार के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर हाजीचौक तैयबपुर के पास बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने टायर जलाकर […]
